{"_id":"610b94652d948a6dc3130fa6","slug":"explosion-near-jamia-masjid-in-srinagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास धमाका, आतंकियों की तलाश में अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास धमाका, आतंकियों की तलाश में अभियान जारी
Thu, 05 Aug 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 PM IST
सार
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। लोगों में खौफ उत्पन्न करने के लिए आतंकी नापाक हरकतें कर रहे हैं। नापाक हरकतों के इसी क्रम में आतंकियों ने श्रीनगर में एक ब्लास्ट किया है।
विज्ञापन
आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान चलाते पुलिस के जवान
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में जामिया मस्जिद के पास गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह कम तीव्रता वाला आईईडी ब्लास्ट था। जिसके बाद आतंकियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने और फायरिंग करने की भी सूचना है। हालांकि इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस घटना के कुछ घंटे पहले कश्मीर घाटी में आतंकियों ने सोपोर की मुख्य चौक पर कई राउंड फारयिंग की। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस पर दूर से फायरिंग कर दी। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुख्य चौक सोपोर में फायरिंग की खबर पूरी तरह से निराधार है, क्योंकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। आम जनता से अनुरोध है कि पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
दो वर्षों में घाटी में 130 टॉप आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्द मारे गए
पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगभग हर दिन आतंकियों के लिए काल साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों में घाटी में 130 टॉप आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को सफलता प्राप्त हुई है। सुरक्षाबलों की सख्ती से 149 आतंकियों ने या तो सरेंडर किया है या वे जिंदा पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
दो साल में स्थानीय आतंकियों की भर्ती में भी बहुत कमी देखने को मिली है। पहले आतंकियों के जनाजों से 5 से 10 स्थानीय लड़के आतंकवाद में शामिल होने के लिए निकलते थे। 370 से आजादी के बाद 300 स्थानीय युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता अपनाया है। कश्मीर से सटी एलओसी से 2019 और 2020 में 166 घुसपैठ के प्रयास हुए हैं जिनमें से 19 को नाकाम बनाया गया। 2021 में घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम बनाया गया। पांच अगस्त 2020 को एक साल पूरा होने तक विभिन्न तंजीमों के सरगनाओं समेत 180 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए थे। घाटी में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कमर लगभग टूट गई।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल, भाजपा जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: 130 आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों का सफाया, युवाओं ने आतंकवाद से की तौबा