फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter Update: Encounter Between Security Forces And Terrorists in Jammu Kashmir News in Hindi

राजोरी मुठभेड़ में बड़ी सफलता: ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी कॉरी समेत दो ढेर, हथियार बरामद

Thu, 23 Nov 2023 06:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

Encounter in Rajouri Update : राजोरी में मुठभेड़ गुरुवार दूसरे दिन भी चल रही है। बुधवार सुबह 10 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात सात बजे तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण नौ घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों को घेरा डाले रखा।

विज्ञापन
Rajouri Encounter Update: Encounter Between Security Forces And Terrorists in Jammu Kashmir News in Hindi
घेरे में दिख रहा आतंकी कॉरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के बाजीमाल में गुरुवार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अभी तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन


पीआरओ डिफेंस ने बताया कि  गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी कॉरी मारा गया है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। कॉरी लश्कर-ए-तैयबा का उच्च रैंक आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। इन आतंकियों को इन क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इमसें पांच लोग गोलीबारी में और दो लोग आईईडी ब्लास्ट में मारे गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देखें  VIDEO : राजोरी मुठभेड़ में मारे गए खूंखार आतंकी कॉरी का सामने आया वीडियो

जिला राजोरी के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई। बुधवार सुबह 10 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात सात बजे तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण नौ घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों को घेरा डाले रखा।

मुठभेड़ के दौरान दो कैप्टन समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान

गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान एक जवान बलिदान हो गए। इससे पहले बुधवार को दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए और दो जवान घायल हुए। बुधवार को नागरिकों को बचाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। इस ऑपरेशन में कुल पांच सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए और दो घायल हुए हैं।

बलिदान अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। 9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है।

ये सुरक्षाकर्मी हुए बलिदान

1. कैप्टन एमवी प्रांजल
मूल स्थान - मैंगलोर, कर्नाटक

2. कैप्टन शुभम गुप्ता
मूल स्थान - आगरा, उत्तर प्रदेश

3. हवलदार अब्दुल माजिद
मूल स्थान - पुंछ, जम्मू कश्मीर

4. एल/एनके संजय बिष्ट
मूल स्थान - हल्ली पाडली, नैनीताल, उत्तराखंड

5. पैराट्रूपर सचिन लॉर
मूल स्थान - नागलिया गिउरोला, जिला-अलीगढ़, उतार प्रदेश

ये भी पढ़ें- Jammu Encounter: इस साल अब तक 15 जवान बलिदान, 25 आतंकवादी ढेर, 22 लोग भी मारे गए

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम इलाके में दो आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के बाद से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चार दिन से तलाशी अभियान चला रहे थे। रविवार शाम को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ब्रेवी क्षेत्र में किसी घर में दो बंदूकधारी संदिग्ध लोग घुसे हैं और खाना खाने बाद फरार हो गए। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। ऑपरेशन में खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन से भी तलाशी ली जा रही थी। 

सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडो भी आतंकियों की तलाश में उतारे थे। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घुसे आतंकियों को ढूंढ निकाला और इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई जो रात 7 बजे जाकर थमी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि घिरे हुए दोनों आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल बुलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed