Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, कहीं से नुकसान की सूचना नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब दस बजे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है।
जम्मू में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गाए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए। भूकंप का इसका पहला केंद्र ताजिकिस्तान रहा और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर रहा। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जबकि अमृतसर में 6.1 तीव्रता मापी गई।
जम्मू-कश्मीर में आठ फरवरी को भी सुबह 4.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिसंबर में भी 19 तारीख को घाटी में धरती हिली थी।
Earthquake tremors felt in parts of Jammu pic.twitter.com/RLADlBWlNl
— ANI (@ANI) February 12, 2021
#WATCH | A ceiling fan shook as the earthquake hit Doda in Jammu and Kashmir.
As per National Center for Seismology, the epicentre of the magnitude 6.3 earthquake was in Tajikistan. pic.twitter.com/U9Lo39kOjJ — ANI (@ANI) February 12, 2021