{"_id":"56e8f0f44f1c1b79538b4576","slug":"retired-policeman-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्दड़ा में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मूलरूप से खनियार, पहलगाम निवासी रूप कृष्ण (60) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। मौजूदा समय में रूप कृष्ण जगती नगरोटा में रह रहे थे।
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रूप कृष्ण अपनी स्कूटी पर सवार होकर बत्रा से जगती जा रहे थे कि रंगूड़ा मोड़, सिद्दड़ा में एक तीखा मोड़ था। यहां ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में रूप कृष्ण चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरा हादसा में चौथे पुल के पास एक बाइक की टक्कर से नेहरू मार्केट में तैनात कांस्टेबल पुनीत महाजन (42) जख्मी हो गया। पुनीत महाजन दुर्गा नगर के रहने वाले हैं। मीरां साहिब में हुए तीसरे हादसे में किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर गोविंदपुर निवासी रमेश कुमार को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सिद्दड़ा में बस की टक्कर से बाइक सवार दोमेल निवासी रमजान (20) जख्मी हो गया। इसी तरह से गजनसू में अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाके में रहने वाली रिधिमा (8) जख्मी हो गई।