{"_id":"571dacb44f1c1b0d75a914e4","slug":"over-two-dozen-baratis-injured-in-road-accident-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में बारातियों से भरी बस पलटी, 25 लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी में बारातियों से भरी बस पलटी, 25 लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के राजोरी में सोमवार सुबह हुए एक भीणष सड़क हादसे में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, इसमें लगभग सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की शिकार हुई बस बरातियों के लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
यह हादसा राजोरी जिले के छह किमी दूर जमोला पुल के नजदीक हुआ है। बस बारात को लेकर थंडीकासी से सारानू जा रही थी। सुबह के समय एक वीडियो कोच बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि बस की छत पर सवार सभी बाराती खाई में जा गिरे। जिससे इस हादसे की चपेट में 25 लोग आ गए। अभी तक पुलिस की ओर से घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरु कर दिए हैं। घायलों के राजोरी जिला अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रुप से घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।