{"_id":"5717d27f4f1c1ba7448b4be7","slug":"employee-arrested-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरदावर को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरदावर को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : Demo Pic.
विजिलेंस आर्गनाइजेशन जम्मू ने बुधवार को एक गिरदावर को रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए पकड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम उसके साथ गिरदावर के पास पहुंची और उसे पैसे लेते हुए पकड़ लिया।
एक व्यक्ति को म्यूटेशन करने और उसकी कॉपी देने के लिए गिरदावर ने उससे पांच हजार रुपये मांगे थे। बान तालाब में कार्यरत गिरदावर मोहम्मद अशरफ के खिलाफ के बक्शी नगर के रहने वाले हरीश शर्मा ने विजिलेंस के पास शिकायत की।
इसमें उसने विजिलेंस को बताया कि उनकी माता पोली देवी की अपनी 7 मरला जमीन चक चंगरबान में स्थित है। उन्होंने यह जमीन दीपक कुमार नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। उसने म्यूटेशन की कापी को अटेस्ट करने के लिए गिरदावर को बोला तो उसने पांच हजार रुपये मांगे। इसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू कौशल कुमार ने डीएसपी एचएल पंडिता के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसमें इंस्पेक्टर जफर अमीन, नरेश शर्मा और विक्रम शर्मा को शामिल किया गया। बुधवार को टीम ने गिरदावर को ट्रैप किया और वह पांच हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ विटनेस की उपस्थिति में दबोच लिया। गिरदावर से पूछताछ की जा रही है कि उसने किन किन लोगों से पैसे लेकर काम किया है। यह भी जांच होगी कि उसने अपने अधिकारिक पद का लाभ उठाकर कोई अवैध कार्य तो नहीं किए हैं।