{"_id":"573ac6314f1c1b644eac7a86","slug":"boy-commit-suicide-in-naushera","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो उसी के कमरे में लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो उसी के कमरे में लगा ली फांसी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 May 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात नौनयाल तहसील नौशेरा निवासी सुमित नामक युवक द्वारा एक युवती के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवक बीती रात करीब सवा नौ बजे किराये के मकान में रह रही एक छात्रा के पास पहुंचा। वह लड़की पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा ने जब उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह आपा खो बैठा।
विज्ञापन
अब तक की जांच में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार युवक की हरकतों से परेशान छात्रा किसी को फोन करने के लिए छत पर चली गई। इसी बीच सुमित ने कमरे का दरवाजा बंद कर छात्रा के दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब छात्रा ने नीचे आकर कमरे को अंदर से बंद पाया और काफी धक्का देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहम्मद बशीर मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन