{"_id":"573d683d4f1c1b5657ac70df","slug":"body-was-found-hanging-in-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में फंदे से झूलता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में फंदे से झूलता मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 20 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
नवाबाद थाना के अंतर्गत ज्यूल चौक स्थित संत गेस्ट हाउस में बुधवार को एक व्यक्ति फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने वार्ड नंबर 13, शीश महल, तहसील हवेली पुंछ निवासी विनय कुमार (44) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें संत गेस्ट हाउस के संचालकों ने सूचना दी कि उनके गेस्ट हाउस में विनय कुमार कुछ दिन से ठहरा था, लेकिन बुधवार को रोजाना के समय के मुताबिक विनय कुमार नीचे नहीं आया है। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 103 में पुलिस ने बालकनी से झांक कर देखा तो अंदर विनय को पंखे से झूलता पाया। कमरे को अंदर से ताला लगा था, पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खोला और शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया।
विज्ञापन
विनय कुमार ने कमरे में ही रखे एक कपड़े के साथ फंदा लगाया था। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने मृतक की बहन और जीजा को इसके बारे में सूचना दी, जो कि जम्मू में ही रहते हैं। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे।
इसके साथ ही विनय के भाई को भी सूचना दे दी गई। धीरे-धीरे अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है।