फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Accused of raping

रेप के आरोपी सैन्यकर्मी को सात साल कैद

Sat, 23 Apr 2016 08:27 PM IST
जेएनएफ/जम्मू
जेएनएफ/जम्मू Updated Sat, 23 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping
जेल - फोटो : Demo Pic.
जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मां व बेटी से बलात्कार करने के आरोपी एक सैन्यकर्मी को सात साल कैद की सजा सुनाई है। खंडपीठ ने सिंगल बेंच के आदेशों को दरकिनार कर कोर्ट मार्शल समरी के तहत जवान को सात साल कैद की सजा सुनाई थी। इस सजा को सिंगल बेंच ने रोक दिया था। 
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एन पाल बसंथा कुमार ने पाया कि सिंगल बेंच के पुराने आदेशों के तहत कई कानूनी पहलुओं पर गौर नहीं किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में साफ है कि शिकायतकर्ताओं से बलात्कार हुआ है। कैप्टन अजीत सिंह के मामले में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ताओं ने कबूल किया कि उनके साथ बलात्कार हुआ।
विज्ञापन


रिट कोर्ट को कोर्ट मार्शल कोर्ट की पूरी समरी पर गौर करना चाहिए था। खंडपीठ में केंद्र सरकार ने सिंगल बेंच के आदेशों को चुनौैती दी थी। प्रोसेक्यूशन केस के अनुसार आरोपी कैप्टन की रैंक पर काम करता है। सेना में वह 12 राष्ट्रीय राइफल अपर गुंड बनिहाल में तैनात है। 1
विज्ञापन
विज्ञापन


5 फरवरी 2000 को कुछ लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 14 फरवरी की शाम साढ़े आठ बजे अज्ञात बंदूूकधारी सिविल ड्रेस में सना उल्लाह तांत्रे के घर में घुसे। दो लोग घर के अंदर चले गए और दो लोग घर के बाहर खड़े रहे। जो दो लोग घर के अंदर घुसे, उन्होंने मां व बेटी से बलात्कार किया। मकान मालिक की पत्नी व बेटी थी, जिनसे कृत्य किया गया।

जांच में पाया गया कैप्टन अजीत सिंह नौगाम में अपने जवानों के साथ गया था। उसके साथ तीन एसपीओ थे। सभी दो ग्रुप में बंट गए और एक ग्रुप अब्दुल गनी राथर के घर घुसा। दूसरा ग्रुप कैप्टन के साथ सना उल्लाह तांत्रे के घर में घुस गया। दो एसपीओ संजय कुमार और शैलेंद्र सिंह घर से कुछ दूरी पर खड़े थे।

कैप्टन व तीसरा एसपीओ भरत शर्मा घर के अंदर घुसे। अभियोजन पक्षों ने माना कि उनका दोनों महिलाओं से संबंध चल रहे थे। मामले में विवाद बढ़ा तो सेना ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।


इस मामले में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए। इन बयानों के आधार पर कोर्ट मार्शल हुआ। सभी सबूत व मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद अजीत सिंह को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी ने स्वयं कबूल किया कि महिलाओं के साथ उनके संबंध थे, जो सजा देने का आधार बना।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed