फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 passengers died in a road accident on Srinagar-Jammu highway

यात्रियों से भरी टवेरा खाई में गिरी, दो की मौत, 9 घायल

Sun, 08 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 08 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
2 passengers died in a road accident on Srinagar-Jammu highway
खाई में ग‌िरा वाहन - फोटो : Amar Ujala

जम्मू श्रीनगर हाइवे पर आज सुबह तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू आ रही टवेरा गाड़ी शैतान नल्ला के पास सुबह पांच बजे के आसपास गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


जिसमें एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान निशा रानी पत्नी अजय कुमार निवासी कुंजवानी और कार्तिक सिंह पुत्र अजय कुमार के रुप मे हुई है।
विज्ञापन


इस हादसे में अजय कुमार (ड्राइवर) पुत्र राम दत्त निवासी कुंजवानी, राकेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी पठानकोट, रमनदीप पुत्र सतपाल, जसवीर सिंह पुत्र मान सिंह संगरुर पंजाब, तीरथ बंधन, लक्ष्मी पत्नी विक्रम सिंह, मनीषा पुत्री विक्रम सिंह, राकेश शर्मा पुत्र विलाबर सिंह निवासी बनतलाब, विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी नेपाल घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बनिहाल के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed