फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 killed in road accident in jammu

माता के दर्शन करने जा रही बस पलटी, दो की मौत, 12 घायल

Tue, 12 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 12 Apr 2016 06:37 PM IST
सार

  • घायलों में 10 महिलाएं और दो बच्चे 
  • एक ही गांव लोग थे सवार, बावे वाली माता के मंदिर में जा रहे थे दर्शन करने
  • तेज रफ्तार माना जा रहा हादसे का कारण, चालक मौके से फरार
  • घो मन्हासा के पास हुआ सुबह तड़के हादसा

विज्ञापन
2 killed in road accident in jammu
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बावे वाली माता के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस बीच सड़क पर पलट गई। इससे एक बच्चे और महिला की मौत हो गई, जबकि 10 महिलाओं और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सुबह साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच हुए इस हादसे में सब एक ही गांव के लोग शामिल थे। दुर्घटना के बाद मिनी बस चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


मरने वालों में एक नौ साल का बच्चा तीर्थ राम शामिल है, जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि कमलेश देवी की मौत अस्पताल में दोपहर को करीब 3 बजे उपचार के दौरान हुई। बताया जाता है कि गांव सारन के लोग सुबह साढ़े चार बजे एक मिनी बस में सवार होकर चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें करीब 25 यात्री थे। मिनी बस की रफ्तार काफी तेज थी। गांव से एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही दरेंक बोर्ड के पास बस सड़क पर पलट गई। इसके बाद चीखपुकार मच गई। तड़के ही हादसा होने की वजह से स्थानीय लोगों को पहुंचने में भी वक्त लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मिनी बस में दस के करीब पुरुष यात्री भी थे। वह किसी तरह से बच गए। 

भाई की मौत, बहनें मौत की जंग लड़ रहीं

2 killed in road accident in jammu

हादसे में मारा गया तीर्थ राम अपनी दो बहनों सुधा और शालिनी के साथ बावे मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा था। बस में तीनों एक साथ बैठे थे। बस  पलटने पर वह एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इसमें तीर्थ बुरी तरह से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुधा और शालिनी बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है। उनके शरीर और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। 

तेज रफ्तार से चला रहा था चालक
अस्पताल में घायल होकर आने वाले लोगों में कांता देवी ने हादसे की पूरी जानकारी दी। उनका कहना है कि गांव में हर साल बावेे मंदिर जाने के लिए नि:शुल्क मिनी बस सेवा होती है। कुछ संस्थाएं ऐसा करती हैं। बस चालक बहुत तेज चल रहा था। उसे बार-बार कहा जा रहा था कि धीरे चले, लेकिन अंधेरे में कुछ पता ही नहीं चला कि कब मिनी बस पलट गई।

घायलों के नाम
सत्या देवी, नितिका देवी, कांता देवी, बिशनो देवी, सुधा, नीशा, शालिनी, बेबी, पूजा रानी, रमन, राहुल शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed