{"_id":"5a3c0df74f1c1bc45b8bd77c","slug":"151388532720-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन से भरा ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक सुरक्षित निकल के आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन से भरा ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक सुरक्षित निकल के आया सामने
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी में वीरवार की दोपहर को चालक के नियंत्रण खोने से राशन से भरा ट्रक खाई में गिर गया। खुशकिस्मती रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन राशन खराब हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे उधमपुर के सीएपीडी के स्टोर से मोंगरी के लिए राशन की सप्लाई लेकर निकला ट्रक जैसे ही मोंगरी में पहुंचा तो अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक की तरफ पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक के पलटने पर सारा राशन बाहर गिर गया, लेकिन किसी तरह से चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।