{"_id":"60ba69108d132b088a574a29","slug":"corona-in-jammu-and-kashmir-strictness-increased-as-soon-as-weekend-corona-curfew-started-in-udhampur-police-stationed-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: उधमपुर में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही बढ़ी सख्ती, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: उधमपुर में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही बढ़ी सख्ती, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस
Fri, 04 Jun 2021 11:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
शुक्रवार को मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर सुबह से शाम तक होती रही खरीदारी।
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सहित उधमपुर जिले में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही देविकानगरी में पाबंदियां लगते ही सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर कंटीले तार लगार कर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि लोगों का बेवजह बाजारों आवागमन रोका जा सके। वहीं, शुक्रवार को मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें शाम तक खुली रहीं, जहां लोगों ने नियमों का पालन कर खरीदारी की।
शुक्रवार को देविकानगरी में करीब एक माह बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें शाम तक खुली रहीं। बाजार में भीड़ लगने की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे। शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करवा दिया गया और सात बजे वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही सख्ती बढ़ा दी गई।
शुक्रवार को बाजार में रोजाना की तरह केमिस्ट, लैब, हेल्थ क्लीनिक, डेयरी, फल-सब्जी, मटन-चिकन, ऑटो मोबाइल रिपेयर, असेस्टरी, सर्विस स्टेशन, एग्रीकल्चर इनपुट, रेहड़ी, कैंटीन, होटल, रेस्तरां और बेकरी, मिठाई की दुकानें सुबह नौ से शाम पांच बजे खुली। साथ ही रोटेशन के मुताबिक हार्डवेयर, सैनीटेरीवेयर, शटरिंग, बिल्डिंग मैटेरियर, बैग, सूटकेस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिकस, ग्लास शाप, वेल्डिंग, मोबाइल फोन, घड़ी, आप्टीकल, फर्नीचर की दुकानें भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बडगाम के जंगलों में मिला लापता चार साल की बच्ची का शव, परिवार का रो-रो का बुरा हाल
मोबाइल फोन की दुकानें करीब महीने बाद खुली हैं और लोगों ने खूब खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहक पहुंचने के बाद दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। दुकानदारों का कहना था कि दुकानें बंद रहने के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब प्रशासन को ज्यादातर दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए, ताकि आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सके।
शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट के बाद बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद कर दी गई। इसके साथ वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होने के बाद शहर में सख्ती कर दी गई और किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया।