{"_id":"b5a586f1fd74aecf42eed015997e4d1f","slug":"case-on-gilani-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने पर गिलानी के पुत्र के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने पर गिलानी के पुत्र के खिलाफ केस
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 03:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अफवाह फैलाने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इनमें हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन व अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पुत्र सैयद नसीम का नाम भी शामिल है। गिलानी के पुत्र ने फेसबुक में पोस्ट किया था कि शुक्रवार को नूरबाग में सुरक्षा बलों की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई।
जिसके बाद कई लोगों ने इस अफवाह को फेसबुक में फॉरवर्ड किया था। पुलिस ने कोठी बाग पुलिस थाने में आईटी एक्ट और आरपीसी की धारा 505 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कश्मीर के आईजी अब्दुल गनी मीर ने कहा कि जो लोग घाटी में अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने एक दिन पहले लोगों से अपील की थी कि फेसबुक पर किसी ने घाटी में हिंसक वारदात और मौत की अफवाह फैलाई है, इसलिए उस पर गौर न किया जाए। साथ ही पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गिलानी के पुत्र नसीम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसने सुंबल इलाके में एक युवक की मौत का समाचार फेसबुक में पोस्ट किया था, लेकिन जब उसे पता चला कि घटना झूठी है तो उसने तत्काल पोस्ट हटा दिया था।