फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BSF jawan Rameez Ahmad Parray shot dead by terrorists in J&K Bandipora

J&K: आतंकियों ने घर में घुसकर BSF जवान को मारी गोली, परिवार के 3 सदस्य भी घायल

Thu, 28 Sep 2017 05:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 28 Sep 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan Rameez Ahmad Parray shot dead by terrorists in J&K Bandipora

बांदीपोरा के हाजिन में बीती रात आतंकियों द्वारा मारे गए बीएसएफ के एक जवान रमीज अहमद के घर के बाहर स्थानीय लोग इकठ्ठे हो हुए हैं। फायरिंग में मारे गए कांस्टेबल के घायल हुए परिजनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तर कश्मीर के आईजी ने इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद भाई और उसके साथियों का हाथ बताया है। 

विज्ञापन



 


वहीं, इस संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने डोडा के थाना फोरेस्ट क्षेत्र में एक नेचुरल केव से आतंकियों के छिपे हुए हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं।
बता दें कि बीती रात आतंकियों ने बांदीपोरा के हाजिन में बीएसएफ के जवान रमीज अहमद की घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में रमीज के परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हमले के बाद आतंकी भाग गए। 

सुरक्षाबलों ने अलर्ट जारी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। बांदीपोरा के एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है। आतंकियों की संख्या तीन से चार बताई गई है। हमले में लश्कर के आतंकियों के शामिल होने की सूचना है।

एसएसपी शेख जुल्फिकार के अनुसार, जवान उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में तैनात था और अवकाश पर घर आया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार शाम हाजिन स्थित पारा मोहल्ले में जवान के घर आतंकी घुस आए। 


पढ़ें- पाक को भारत की दो टूक- LoC पर घुसपैठ और फायरिंग की चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत    

आतंकियों ने जवान को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। परिवार वालों के विरोध के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवान के पिता गुलाम अहमद पारा और भाई जावेद अहमद गंभीर रूप से घायल हैं। जवान की माता भी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। 

मई में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की आतंकियों ने की थी निर्मम हत्या 
इससे पहले आतंकियों ने 10 मई को शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे अवकाश पर घर आए थे। लेफ्टिनेंट उमर को एक शादी समारोह से अगवा कर लिया गया था। पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकियों ने उन्हें बुरी तरह यातनाएं दीं और फिर उनकी हत्या कर दी थी। उमर का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला था। उमर दो राजपूताना राइफल में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed