अनंतनाग में CRPF-सेना के कैंप पर हमला, जिले में लगातार दूसरे दिन हुई आतंकी वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के बिजबेहरा में SICOP कॉम्पलेक्स पर आतंकियों ने शनिवार सुबह हमला किया है। इस कॉम्पलेक्स में आर्मी और सीआरपीएफ कैम्प मौजूद हैं। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद इलाके को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से घेर लिया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा कैंप पर दूरी से गोलीबारी की गई है। हालांकि अब तक इस आतंकी हमले के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों के हमले के बाद सेना, जेकेपी और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
शनिवार को बिजबेहड़ा में हुआ आतंकी हमला सुरक्षाबलों पर दो दिन में हुआ ये दूसरा हमला है। इससे पूर्व शुक्रवार को आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस की पार्टी पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। आतंकियों के इस हमले में 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए।
लगातार दूसरे दिन हुआ आतंकी हमला
बिजबेहड़ा में हुआ आतंकी हमला लगातार दूसरे दिन हुआ हमला है। इससे पूर्व आतंकियों द्वारा जिले के अच्छाबल इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। इस आतंकी हमले के दौरान 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
हमले के दौरान आतंकियों द्वारा जवानों के शवों के साथ बर्बरता किए जाने की बात भी सामने आई थी। वहीं शुक्रवार को हुए आतंकी हमले और शनिवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों के कैंप को निशाना बनाने की घटना के बाद पूरे दक्षिणी कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।