फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Before the Amarnath Yatra the plot of a major attack failed Pakistani drone shot down in Kathua

J&K News: अमरनाथ यात्रा से पूर्व बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने स्टिकी बम, ग्रेनेड की खेप लेकर आये पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
सार

कुठआ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के ढली गांव में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन गतिविधि की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोर्चा संभाला और ड्रोन दिखते ही फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया। 

विज्ञापन
Before the Amarnath Yatra the plot of a major attack failed Pakistani drone shot down in Kathua
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के बीच रविवार सुबह पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के ढली गांव में हेक्साकॉप्टर ड्रोन से सात मैग्नेटिक बम (स्टिकी बम) और सात यूबीजीएल ग्रेनेड मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सेना, एसओजी और बीएसएफ की ओर से सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि ड्रोन गतिविधि की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोर्चा संभाला और ड्रोन दिखते ही फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन में कुछ सामान बंधा हुआ था, जिसे एहतियात बरतते हुए अलग कर बम निरोधक दस्ते से जांच करवाई गई। जांच के दौरान ड्रोन से बंधे पैकेट में सात मैग्नेटिक बम और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) से दागे जाने वाले सात ग्रेनेड बरामद किए गए।
विज्ञापन


लगातार चल रहा तलाशी अभियान
कठुआ पुलिस अधीक्षक आरसी कोतवाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पूर्व यह बड़ी सफलता है। सीमावर्ती इलाके में पिछले कई महीनों से रुटीन सर्च चल रही है। ग्रामीणों की सूचना पर राजबाग पुलिस स्टेशन की टीम ने सुबह करीब आठ बजे ड्रोन देखते ही कुछ राउंड फायर कर ड्रोन को मार गिराया। इलाके का माहौल खराब करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम किया गया है। ग्रामीण जब भी संदिग्ध गतिविधि देखें तो फौरन पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानसर में भी मार गिराया था ड्रोन
हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से पहले भी ड्रोन भेजे जा चुके हैं। 23 जून 2020 को पानसर में बीएसएफ ने हेक्साकॉप्टर ड्रोन को मार गिराया था। तलाशी के दौरान ड्रोन से बांधकर भेजे गए पैकेट में अमेरिका निर्मित एम-4 बंदूक, 60 गोलियां, दो मैगजीन, सात ग्रेनेड बरामद हुए थे। इसके अलावा भी कई बार ड्रोन वापस खदेड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed