{"_id":"43cfdbfebe815136aa572261bd780f8a","slug":"bad-weather-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: दो की मौत, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: दो की मौत, यातायात ठप
अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Thu, 23 Jan 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर बिगड़े मौसम ने रियासत का हाल बेहाल कर दिया है। भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।
बारिश से जिला उधमपुर में चिनैनी से करीब 22 किलोमीटर दूर सु्द्ध महादेव के निकटवर्ती पंचायत क्षेत्र कटवालत के गौरीकुंड इलाके के गांव डमार में बुधवार तड़के एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में काली (36 साल) पत्नी गुलाम अली और उसका बेटा रियाज (11) की मौत हो गई।
वहीं, कठुआ शहर के वार्ड चार में बिशन दास का कच्चा मकान ढह गया। जिस समय मकान गिरा उस समय उसमें कोई नहीं था। इसके अलावा तीन अन्य मकानों में भी दरारें आई हैं।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एक बार फिर यातायात ठप हो गया। हाईवे पर जवाहर टनल, बनिहाल, शैतानी नाला और पत्नीटाप पर भारी बर्फबारी हुई है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। इनमें यात्री वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क मार्ग के अलावा बुधवार को हवाई मार्ग से भी घाटी देश से कटी रही। एक भी उड़ान श्रीनगर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। बारामुला-बनिहाल रेल सेवा भी भारी बर्फबारी के कारण रोकनी पड़ी।
बड़गाम और बारामुला के बीच सुबह एक ट्रेन चलाई गई। एक माह में यह तीसरी बार खराब मौसम के कारण रेल सेवा रोक देनी पड़ी हो। शोपियां को पुंछ से जोड़ने वाली मुगल रोड बंद है। अन्य सड़क मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं।
खराब मौसम के चलते कश्मीर यूनिवर्सिटी ने बुधवार और वीरवार को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। जम्मू संभाग के भद्रवाह, डोडा, पुंछ, बनी आदि इलाकों के अलावा त्रिकुटा की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ।
कटड़ा में हेलीकाप्टर सेवा भी बुधवार को ठप रही। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 12 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के चलते दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में इजाफा हुआ है।