फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Assembly elections in Jammu and Kashmir to be announced soon

विधानसभा चुनाव का जल्द एलान: जम्मू-कश्मीर में 35 साल बाद सबसे अधिक हुआ मतदान, ये हैं आकड़े

Tue, 28 May 2024 08:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 May 2024 08:52 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 35 साल बाद सबसे अधिक 58.46 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
Assembly elections in Jammu and Kashmir to be announced soon
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले 35 वर्षों के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक 58.46 फीसदी मतदान हुआ है। यह 2019 की तुलना से 30 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग ने सोमवार को जारी बयान में इस शानदार उपलब्धि को स्थानीय लोगों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के साथ साझा किया। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा यह पहल जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह सकारात्मकता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2019 के बाद से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में 5 संसदीय क्षेत्र हैं, जिनमें श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग राजोरी, उधमपुर और जम्मू हैं। इन पांच में से कश्मीर घाटी के तीन संसदीय क्षेत्रों में 50.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, इससे साफ जाहिर है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था है और वह इसे बनाए रखने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कहा इसे साकार करने में केंद्र, चुनाव आयोग और सुरक्षा अधिकारियों की ईमानदार कोशिश रही। इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed