{"_id":"ab813568-ee44-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"arms-recovered-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरार-ए-शरीफ से हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरार-ए-शरीफ से हथियारों का जखीरा बरामद
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके से सुरक्षा बल के जवानों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। हालांकि जिस स्थान पर हथियार छुपा कर रखे हुए थे, वहां से कोई आतंकी नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने चरार-ए-शरीफ स्थित करपोरा गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। गांव के करीब एक स्थान की तलाशी के दौरान जवानों को झाड़ियों के नीचे छिपा कर रखे गए हथियार मिले।
विज्ञापन
जिसमें 11 ग्रेनेड, एक एके असाल्ट रायफल, 10 गोलियां, छह हथगोले, पांच युबीजीएल ग्रेनेड तथा अन्य सामान शामिल है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन