फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath Yatra More than 16 thousand devotees visited Baba Barfani

Amarnath Yatra: 16 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, महिला यात्री की मौत

Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
सार

बुधवार को बालटाल रूट से 10,500 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। पहलगाम से भी हजारों श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजा गया। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6,415 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra More than 16 thousand devotees visited Baba Barfani
अमरनाथ गुफा के बाहर श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम और बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। पवित्र गुफा में बुधवार को 16457 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, यात्रा के दौरान सोनामर्ग के गुंड स्थान पर एक महिला यात्री की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, लापता 40 यात्रियों में से 32 लोग मिल गए हैं। अब 8 ही लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


शिव भक्तों का मौसम भी पूरा साथ दे रहा है। बुधवार को बालटाल रूट से 10,500 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। पहलगाम से भी हजारों श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजा गया। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6,415 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया, जो देर शाम तक अपने पड़ाव स्थलों तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

 
अमरनाथ गुफा के पास त्रासदी के बावजूद भोले के भक्तों में उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। तत्काल पंजीकरण के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाने वाले यात्री सीधे ही आधार शिविर पहलगाम और बालटाल पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को बालटाल रूट के लिए 2,428 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया इसमें 1,625 पुरुष, 794 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 3,987 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया जिसमें 2920 पुरुष, 950 महिलाएं, 34 बच्चे, 79 साधु और 4 साध्वी शामिल हैं। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ भक्तों का जोश भी बढ़ता जा रहा है। त्रासदी के बाद बालटाल ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया है जिससे पहलगाम से जाने वाले अधिकांश यात्री बालटाल रूट से वापसी कर रहे हैं। हजारों भक्तों की भीड़ पहुंचने से जम्मू शहर भी शिवमय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed