फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   हीरानगर की टीम जीती

हीरानगर की टीम जीती

Fri, 15 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर की टीम जीती

विज्ञापन

कठुआ। स्टेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से करवाई जा रही टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को अंतिम क्वाटर फाइनल खेला गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मैच में मास्टर क्रिकेट क्लब चंदवा और हीरानगर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। मैच में जेडईपीओ राजेश कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। वहीं स्टेट क्रिकेट अकादमी के समन्वयक सदस्या मोहन लाल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

मैच में टास जीतकर हीरानगर की टीम ने चंदवा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चंदवा की टीम ने 18 ओवर में 135 रन बनाए। टीम की ओर से रघु ने 20 और सुनील ने 19 रनों का योगदान दिया। हीरानगर की ओर से सरदारी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और मानव ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरानगर क्रिकेट क्लब की टीम ने मानव की तूफानी अर्द्ध शतकीय पारी के बदौलत 15.5 ओवर में 138 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मानव ने 82 रन बनाए और पंकज ने 30 रन बनाए। चंदवा की ओर से मुनीश डब ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट मित्तु ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया। मानव को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आज पहला सेमीफाइनल कठुआ और मंदिर क्रिकेट क्लब चंदवा की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed