फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   किसानों बैग उपलब् ध करने की मांग

किसानों बैग उपलब् ध करने की मांग

Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों बैग उपलब्
ध करने की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की तहसील परगवाल के किसानों ने कृषि विभाग तथा एफसीआई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
किसान राम सरूप शर्मा का कहना है कि एफसीआई विभाग द्वारा जो परगवाल में धान खरीद केंद्र खोला गया है। वहां किसानों की धान को डालने के लिए खाली बैग तक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं और धान खराब हो रही है । किसानों ने एफसीआई विभाग और कृषि विभाग पर धान खरीदने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा कि हमारी धान खराब हो रही है। विभागों द्वारा धान को खरीदने के लिए के लिए जल्दी नहीं की जा रही है। किसानों ने पहले परगवाल बाजार में बैठ कर धरना दिया और नारेबाजी की। उसके बाद परगवाल तहसील कार्यालय में जा कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार को बताया 25 नवंबर तक धान खरीद केंद्र पर खाली बैग नहीं आए तो पूरे क्षेत्र के किसान इकट्ठे हो कर परगवाल में जोरदार प्रदर्शन करेंगे और लगातार धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed