{"_id":"5a08ae034f1c1bf4688bad8e","slug":"81510518275-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और कटड़ा स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और कटड़ा स्टेशन का किया निरीक्षण
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उत्तर रेलवे विभाग के जीएम बिश्नेश चौबे ने रविवार को जम्मू और कटड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ फिरोजपुर डिवीजन के विभिन्न रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
जीएम ने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, वक्त पर ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध कराना, बगैर टिकट के यात्रियों पर चालान करना, वैष्णो देवी के यात्रियों का पूरा ध्यान रखना सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य रूप से साफ-सफाई पर ध्यान देेने को कहा। सर्दी के मौसम के चलते यात्रियों को हो रही तमाम असुविधाओं के मद्देनजर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि शनिवार को जीएम ने पठानकोट स्टेशन का दौरा किया था। इस कड़ी में उन्होंने रेलवे निरीक्षण कार के जरिये पठानकोट, जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशनों के ट्रैक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दूसरे राज्य से आए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उनके साथ रेलवे प्रशासन के डीआरएम, एडीआरएम, डीटीएम, स्टेशन मास्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। पिछले दो दिन से वह फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत निरीक्षण प्रक्रिया कर स्टेशनों के हालात का जायजा ले रहे थे।