{"_id":"57396ea94f1c1bd918ac78f4","slug":"7-villages-will-be-built-model-village-in-suchetgarh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचेतगढ़ विधानसभा के इन 7 गांवों को बनाया जाएगा माडल विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचेतगढ़ विधानसभा के इन 7 गांवों को बनाया जाएगा माडल विलेज
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 16 May 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सई सेक्टर में सात गांव को माडल विलेज बनाने का कार्य पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल ने शुरू करवाया। ब्यासपुर प्रलाह, मुला चक्क, सई कलां, माना, तलाड़, कोटली राइया व कोटली मख्खी को माडल विलेज बनाया जाना है। इस पर 15 करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन गावों में लेनड्रेन, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने जाने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हाेंने कहा कि जब तक गांवों में विकास नहीं होगा,तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
आज भी देश के 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। वहीं अधिकतर ग्रामीण खेतीबाड़ी कर देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, उनका लाभ उठाने से लोगाें की बेहतरी हो सकती है।
विज्ञापन
मंत्री ने गांव बडियाल ब्राह्मणा से बनोट तक सड़क पर तारकोल डलवाने का कार्य भी शुरू करवाया। इस पर 150 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता सतपाल पप्पी, मंडल प्रधान सवर्ण सिंह चिब, सरपंच हरि सिंह, सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, नायब सरपंच राकेश शर्मा सहित ग्रामीण विकास व सड़क व भवन विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।