फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पेयजल किल्लत पर किया मार्ग जाम

भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव में पेयजल किल्लत, स्थानीय लोगों ने लगाया जाम

Sat, 16 Dec 2017 07:44 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत पर किया मार्ग जाम
पुंछ। पिछले कई दिनों से बनी हुई पानी की किल्लत एवं खस्ता हालत सप्लाई व्यवस्था से गुस्साए जिले की हवेली तहसील के भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव दलान एवं नला निवासियों ने मार्ग जाम कर जल वितरण विभाग और प्रशासन के खिलाफ करीब दो घंटों तक जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में सप्लाई न होने को लेकर प्रशासन, जल वितरण विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए पानी, बिजली की नियमित सप्लाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जल वितरण विभाग की लापरवाही के चलते पिछले एक कई महीने से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है, क्योंकि क्षेत्र में तैनात लाइनमैन अपनी ड्यूटी पर आते ही नहीं हैं और न ही पानी की सप्लाई करते हैं जिसके चलते क्षेत्र की महिलाओं को सर्दी के मौसम में हर दिन दूर से पानी ढोना पड़ता है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी किसी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर मार्ग जाम करना पड़ा है। उधर करीब दो घंटों के बाद जल वितरण विभाग के अधिकारी और डीएसपी हेडक्वार्टर शाहिद नाईम ने मौके पर पहुंच कर जल वितरण विभाग अधिकारियों ने क्षेत्र में तैनात लाइनमैनों को तत्काल प्रभाव से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करते हुए लोगों को शाम तक पानी की सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed