फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   मुगल से दो दिनों में हटेगी बर्फ

मुगल से दो दिनों में हटेगी बर्फ

Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुगल से दो दिनों में हटेगी बर्फ

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी की लुधियाना में मौत
ढेंगू होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी। जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी की लुधियाना में मौत हो गई। मौत के पीछे ढेंगू होने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के ओल्ड बस अड्डे का निवासी एंबुलेंस चालक मनोज कुमार को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा महमूद अहमद के अनुसार मनोज की जांच के दौरान पाया गया था कि उसके शरीर में ब्लड प्लेटलेट काउंट बहुत कम हो गए हैं। इसके अलावा उसके लीवर फंकशन में भी गड़बड़ी थी। वह मधुमेह से भी ग्रस्त था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया। सीएमओ राजोरी डा सुरेश गुप्ता द्वारा डीसी राजोरी को दी गई। जानकारी के अनुसार मनोज का जीएमसी जम्मू में ढेंगू के लिए उपचार किया जा रहा था। बिगड़ती हालत के चलते उसे लुधियाना रेफर किया गया था। वहीं, रविवार दोपहर बाद उनकी उपचार के दौरान लुधियाना में मौत हो गई है। सीएमओ के अनुसार लुधियाना से मृतक चालक की उपचार की रिपोर्ट का आना बाकी है। वहीं, एंबुलेंस चालक की ढेंगू की आशंका से मौत की खबर शहर में फैल गई और लोगों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब एक महीने में जिला अस्पताल में ढेंगू के करीब 20 मामले सामने आए थे। इनमें से करीब एक दर्जन मरीजों का उपचार जम्मू में किया गया। जिला अस्पताल में अलग वार्ड स्थापित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई अन्य जरूरी कदम भी उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed