{"_id":"5a3429b04f1c1b001c8b9003","slug":"31513367984-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामा के बेटे पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामा के बेटे पर लगाया आरोप
Updated Sat, 16 Dec 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद से एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नसीर को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
एएसपी राजोरी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी (छात्रा के मामा के बेटे) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि वीरवार को छात्रा किसी विवाह समारोह में भाग लेने राजोरी आई हुई थी।
पीड़ित छात्रा को उसके मामा के बेटे यानी ममेरे भाई मोहम्मद यासिर ने साथ चलने को कहा। इसके बाद वह अपने एक अन्य साथी मोहम्मद नसीर के साथ उसे ढांगरी इलाके में एक घर में लेकर गए। वहां दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़ित छात्रा के अनुसार उसके मामा का बेटा उसे पहले भी तंग किया करता था। वारदात के बाद दोनों आरोपी छात्रा को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन