{"_id":"5a1095fd4f1c1bd9798bd5cf","slug":"21511036413-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों पर रखें पैनी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों पर रखें पैनी निगाह
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नशा तस्करों पर रखें पैनी निगाह’
जम्मू। डीआईजी जेएसके रेंज रफीक उल हसन ने शनिवार को नगरोटा पुलिस थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की।
डीआईजी ने नगरोटा और झज्जर कोटली पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और अधिकारियों से मिलकर उन्हें सुझाव दिए। इस दौरान इलाके में अपराध की समीक्षा बैठक भी की गई। इसमें विभिन्न पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान डीआईजी ने सभी अधिकारियों से मामलों के जल्द निपटारे की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की तहकीकात पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के मामलों को पूरी गंभीरता से लेने के लिए कहा। वहीं, उन्होंने इलाके के चिह्नित नशा तस्करों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी निगाह बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर पर कार्रवाई में पुलिस कोताही न बरते। युवा पीढ़ी को नशा तस्करों के चंगुल से बचाने का एकमात्र तरीका है कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म किया जाए।