{"_id":"5a2aeb774f1c1b193e8b7821","slug":"201512762231-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन ट्रेनें घंटों लेट
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला बढ़ रहा है और इससे उधमपुर पहुंचने वाले रेल यात्री भी परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से उधमपुर पहुंची और इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक तीन घंटे की देरी से स्वराज एक्प्रेस पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस का उधमपुर पहुंचने का समय शाम चार बजकर पांच मिनट है, लेकिन यह तीन घंटे की देरी से रात शाम करीब सात बजे उधमपुर पहुंची। इसी तरह से मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से रात करीब सवा आठ बजे, जम्मू मेल एक घंटे की देरी से सुबह 11 बजे, श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस पौने एक घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे, पठानकोट उधमपुर डीएमयू आधे घंटे की देरी से सुबह दस बजे और उत्तर संपर्क क्रांति पौने घंटे की देरी से सुबह साढ़े आठ बजे उधमपुर पहुंची।