फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सड़क हादसे में एक की मौत,14 घायल

सड़क हादसे में एक की मौत,14 घायल

Sat, 02 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत,14 घायल

विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिल के दो अलग-अलग स्थानों पर वीरवार देर रात दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार पहली दुर्घटना मजालता तहसील के खून इलाके में हुई, जहां वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे मारुति कार नंबर जेके02एन-2411 को उधमपुर की तरफ आ रहे ट्रक नंबर एचआर55एम-2185 ने सामने से तेज गति में टक्कर मार दी। टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार करण सिंह (30) पुत्र अनंत राम और नरेंद्र सिंह (50) पुत्र प्रेम सिंह दोनों निवासी बरयालता मजालता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर खून ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचने पर ट्रक पुलिस के साथ चढ़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी दुर्घटना टिकरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ते सेलारा में वीरवार देर रात हुई, जहां बारात से बैंड बाजे वालों को लेकर लौट रही मेटाडोर नंबर जेके08ए-7144 चालक के नियंत्रण खोने पर बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। इस दुर्घटना में शंकर दास निवासी मुत्तल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 बैंड बाजे वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर घायलों को तुरंत प्राइमरी हेल्थ सेंटर टिकरी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मेटाडोर दुर्घटना के घायलों की सूची
1. मदन लाल (30) पुत्र धर्मु निवासी मुत्तल
2. रमेश कुमार (39) चन्नु राम निवासी मुत्तल
3. शंभु पुत्र (40) पंजाबु निवासी मुत्तल।
4. काका राम (40) गुरबचन सिंह निवासी मांड पथा।
5. सुभाष (30) पुत्र मणी राम निवासी जिब थाती।
6. रतन लाल (52) पुत्र शंकर दास निवासी मुत्तल।
7. ज्ञान चंद (50) पुत्र लुंडी राम निवासी मुत्तल।
8. चुन्नी लाल (58) पुत्र धर्मु निवासी मुत्तल।
9. गोविंद राम (45) पुत्रलुंडी राम निवासी मुत्तल।
10. पूर्ण कुमार (17) पुत्र चैन कुमार निवासी मुत्तल।
11. बंसी लाल (47) पुत्र धर्मु निवासी मुत्तल।
12. राज कुमार (39) पुत्र सी राम निवासी मुत्तल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed