फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   महिला इंस्पेक्टर को सरेआम पीटा, गंभीर रूप से घायल

महिला इंस्पेक्टर को सरेआम पीटा, गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर को सरेआम पीटा, गंभीर रूप से घायल
जम्मू। रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह चोटिल हो गई। इंस्पेक्टर सादे वर्दी में तैनात थी।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस लाइन में तैनात अनीता चोपड़ा की ड्यूटी स्टेशन पर थी। वह शनिवार को लोगों से सुरक्षा के चलते जानकारी ले रही थी। आरोप है कि जब उन्होंने तीन लोगों से इसी सिलसिले में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो तीनों ने उन्हें फर्जी समझा। इसके बाद बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक ने इंस्पेक्टर के सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपी मौके से भाग निकले। चोटिल अनीता को पहले गांधी नगर अस्पताल के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के दौरान एक आरोपी को आईकार्ड गिरने से उसकी पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि वह एयरफोर्स में तैनात है।

अलग-अलग करते हैं चेकिंग
बताया जा रहा है कि रूटीन में इंस्पेक्टरों और पुलिस कांस्टेबलों को तैनात किया जाता है। सभी लोग अलग-अलग जगह पर चेकिंग करते हैं। अकेले समझ कर चोपड़ा पर हमला हुआ। इसके बाद तीनों आरोपियों के भाग जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed