फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 kg heroin recovered in rs pura

पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई दो किलो हेरोइन

Sat, 14 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा Updated Sat, 14 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
2 kg heroin recovered in rs pura
- फोटो : Getty

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में शुक्रवार दोपहर को सीमा सुरक्षाबल की 127 वीं वाहिनी के जवानों ने दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की। खरखोला बीओपी के आगे पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में यह खेप बरामद हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाब में पकडे़ गए तस्कराें ने पुलिस की पूछताछ में जानकारी उगली थी। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए जब जम्मू संभाग के आरएस पुरा सेक्टर में नारकोटिक्स विभाग और सीमा सुरक्षा बल की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया तो दो पैकेट बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार यह पैकेट पाकिस्तान की ओर से आईएसआई और तस्करों ने भारत की ओर फिंकवाए थे। सात वर्ष  पूर्व अब्दुल्लियां बीओपी के आगे जीरो लाईन के पास इसी प्रकार हेरोइन क ा एक पैकेट बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष पहली बार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान क्षेत्र से भेजी गई हेरोइन के दो पैैकेट बरामद किए गए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार दो किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को जांच नहीं सौंपी गई है। बीएसएफ अपने स्तर पर कुछ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed