{"_id":"5a21b1eb4f1c1bd9798c031e","slug":"191512157675-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में मेटाडोर चालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में मेटाडोर चालकों ने की हड़ताल
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। चालक के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में सैला तालाब मेटाडोर यूनियन ने शुक्रवार को एक घंटे हड़ताल करके जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। चालकों ने बताया कि आए दिन स्टैंड पर चल रही अवैध पार्किंग का विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। इसकी जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएचओ से कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को खत्म किया गया।
दोपहर करीब दो बजे स्टैंड पर एक व्यक्ति मेटाडोर के आगे अपनी कार को पार्क करके निकल गया। जब चलने का समय आया तो कार आगे खड़ी होने के कारण मेटाडोर रवाना नहीं हो सकी। जब चालक ने व्यक्ति को कार हटाने को कहा तो व्यक्ति के साथ तीन युवकों ने चालक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। तीनों लोग चालक को घायल कर भाग निकले। साथी चालकों ने तुरंत घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी के विरोध में चालकों ने मेटाडोर को बंद करके हड़ताल शुरू कर दी और जमकर प्रदर्शन किया। हड़ताल व प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ जवानों के साथ स्टैंड पर पहुंच गए। जहां चालकों ने बताया कि मेटाडोर स्टैंड को पूरी तरह से अवैध पार्किंग स्थल बना दिया गया है। जब भी इसका विरोध करते हैं तो चालकों पर हमले किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्टैंड मेटाडोर के लिए बनाया है, न की पार्किंग के लिए। पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन आज तक पुलिस यह काम नहीं कर पाई है। वहीं नगर परिषद ने भी इसको लेकर पूरी तरह से चुप्पी साध कर रखी है। अब मेटाडोर चालक अवैध पार्किंग को किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेंगे, इसलिए उनकी मांग है कि अवैध पार्किंग को हटाने के साथ ही हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाए। अगर पुलिस ने अवैध पार्किंग को नहीं हटाया तो मेटाडोर यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जाएगी। एसएचओ ने चालकों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द से जल्द अवैध पार्किंग को हटाकर कार्रवाई करेगी। पुलिस के आश्वासन चालक शांत हुए।