फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कटल में मिला युवक का शव

कटल में मिला युवक का शव

Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
कटल में मिला युवक का शव
रियासी। ज्योतिपुरम मार्ग स्थित कटल क्षेत्र में शनिवार देर शाम युवक का शव कार से बरामद किया गया। उसकी पहचान दीप निवासी ग्राम गौसुआं के रूप में हुई। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम को कुछ लोगों ने एक कार को काफी देर से कटल क्षेत्र में खड़ा पाया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को खोला गया तो उस मे दीपा अचेत पड़ा हुआ था। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच उसके परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार बारादरी स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया। बताया जाता है कि कार में युवक के पास से इंजेक्शन व सिरिंज बरामद किए गए। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि शायद युवक ने नशे की ओवरडोज ली होगी। युवक शनिवार दोपहर बाद घर से मोबाइल मे गाने डलवाने की बात कहकर निकला था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed