{"_id":"5a08ae014f1c1b87698bafa5","slug":"191510518273-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वीनस चौक इलाके में रविवार को अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बस को कब्जे में ले लिया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार से रामनगर से रवाना हुई बस जब शहर के वीनस चौक इलाके में पहुंची तो सबसे पहले बस ने आटो को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार को टक्कर मार दी और फिर मोटरसाइकिल को टक्कर मार कार क्षतिग्रस्त कर दिया। बस चालक बस को लेकर निकलने लगा, लेकिन लोगों ने बस को रोक कर पुलिस को सूचित किया और देखते ही देखते लोग वीनस चौक में जमा हो गए। बस में सवार यात्री भी बस से उतर गए और वीनस चौक में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने पुलिस स्टेशन पहुंचाया और चालक के खिलाफ लापरवाही के साथ वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खुशकिस्मती रही कि किसी को दुर्घटना में चोट नहीं आई। अगर कोई सड़क के किनारे पर चल रहा व्यक्ति बस की चपेट में आ जाता तो जान को भी नुकसान पहुंच सकता था।