फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   इलाके में करवाए कर्यों का पीडबैक लिया

मंत्री ने इलाके में करवाए गए कार्यो का लिया जायजा

Fri, 24 Nov 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
इलाके में करवाए कर्यों का पीडबैक लिया

विज्ञापन
कठुआ। नगर में पहुंचे लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक राजीव जसरोटिया भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री ने बरवाल मोड़ से बरवाल, उत्तरी लोगेट आदि में सड़कों के काम का जायजा लिया। उन्होंने जनता दरबार में लोगों से करवाए गए और चल रहे कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। इसके उपरांत उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज साइट और कीड़ियां गंडियाल पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
कठुआ के जंगलोट में चल रहे 24.50 करोड़ की लागत से जेकेपीसीसी द्वारा निर्माण करवाए जा रहे इंजीनियरिंग कालेज का जायजा लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस गति से काम चल रहा है वह उम्मीद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मार्च 2018 तक प्रशासनिक ब्लाक, अकादमिक ब्लाक और लैब तैयार करने को कहा ताकि अगले सत्र से कक्षाओं को इसी कालेज में शुरू किया जाए। वहीं मेडिकल कालेज की साइट पर पहुंचे मंत्री ने मसलों को जल्द हल कर काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे से मेडिकल कालेज तक संपर्क सड़क का कार्य 2.7 करोड़ की राशि से जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कीड़ियां गंडियाल में निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इस काम को भी वर्ष 2018 तक पूरा करने को कहा। मंत्री ने कीड़ियां गंडियाल तक अप्रोच सड़क का काम भी जल्द शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

सड़क के नाम पर सड़क ही है धोखा नहीं-नईम अख्तर
जनसभा को संबोधित करते हुए लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं की काम कैसे हो रहे हैं। लोग अब खुद बता रहे हैं कि गुणवत्ता के साथ उम्मीदों के अनुरूप ही काम हो रहे हैं। कठुआ ने एक अच्छा विधायक चुना है जो उनके सपनों को साकार कर रहा है। मंत्री ने कहा कि लोगों को सड़कों के नाम पर अब सड़कें ही मिल रही हैं घटिया काम नहीं मिल रहा। सरकार की प्राथमिकता रही है सड़कों पर। पहाड़ी इलाकों में जहां पीएमजीएसवाई के तहत तेजी से काम चल रहे हैं तो वहीं राज्य में 31 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों पर काम हो रहा है। जिसके लिए पैसों का समंदर चाहिए। मौसम के बदलाव के चलते कई जगह छह छह महीने तक काम प्रभावित रहता है। बावजूद इसके पिछले तीन साल में सरकार ने सड़कों पर जोर दिया है। इस साल और बेहतरी लाई है। लोग भी खुश हैं। इस वक्त दो हजार करोड़ के सीआरएफ के तहत काम जारी हैं और दिल्ली में केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ने राज्य को उसके हक से ज्यादा बारह सौ करोड़ की सड़कों के विकास के लिए दिए हैं। पीएमजीएसवाई में इस साल बहुत पैसा आ रहा है। हर इलाके का ख्याल रखा जाएगा। वहीं विधायक राजीव जसरोटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर ने कठुआ में प्राथमिकता से काम करवाए हैं और उन्हें उम्मीद है कि जिन सड़कों की मांग उनके समक्ष रखी गई है उन्हें भी जल्द मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द कठुआ की हर सड़क पर तारकोल होगा और लोगों को उम्मीद के अनुरूप विकास मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर कंडी परियोजना सरकार की सबसे बड़ी देन
मंत्री ने कहा कि कठुआ में इस हुकूमत की सबसे बड़ी देन है शाहपुर कंडी बैराज। इससे जो पानी आएगा तो पूरा कंडी एरिया को फायदा होगा। आने वाले पांच छह साल में खेत लहलहाएंगे और कंडी का इलाका कंडी नहीं रहेगा। वहीं उज्ज मल्टीपर्पज परियोजना से बिजली तो बनेगी पानी भी मिलेगा।


छन्न अरोड़ियां में पीडीपी नेता ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया
छन्न अरोड़ियां में पहुंचे लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर को पीडीपी नेता दीपक रैणा ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने जहां विभिन्न सड़कों की मरम्मत की मांग रखी वहीं हीरानगर विधानसभा क्षेत्र विशेषकर सीमावर्ती इलाकों की जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता दिए जाने की भी मांग की। रैणा ने कहा कि सरकार ने लोगों से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से लोग खुश हैं और आगे भी उम्मीद है तेजी से सभी क्षेत्रों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed