फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अधिग्रहण नहीं करने दी जमीन

अधिग्रहण नहीं करने दी जमीन

Sat, 16 Dec 2017 08:05 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
अधिग्रहण नहीं करने दी जमीन

विज्ञापन
दोमाना। कम मुआवजे का विरोध कर रहे किसानों ने जम्मू रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन का काम रुकवा दिया। किसानों ने सरकार को एक बार फिर चेताया है कि वह किसी भी सूरत में कम मुआवजे में अपनी जमीनों को नहीं देंगे।

शुक्रवार सुबह एसडीएम मढ़ के नेतृत्व में रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों के अलावा एसपी रूरल और पुलिस का अमला जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थी मढ़ के गांव तारूचक्क में पहुंचे और जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर इसे नेशनल हाइवे अथार्टि को सौंपने का कार्य शुरू किया। जैसे ही किसानों को इस बात का पता चला तो बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान राजेंद्र सिंह चिब भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम और विभाग के अन्य अधिकारियों को चेताया कि वह लोग इस काम को हाथ में ना लें। कार्यवाही के दौरान किसान मशीनों के आगे लेट गए और अधिकारियों से साफ कह दिया कि जब तक सरकार जमीनों के मुआवजे को नहीं बढ़ाती वह लोग काम शुरू नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्हें चाहे किसी भी हद तक जाना पडे़। कुछ घंटो के इंतजार के बाद जमीन अधिग्रहण को आई टीम वापिस एसडीएम आफिस चली गई। यहां भी किसान शाम चार बजे तक दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे रहे। देर शाम को किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विधायक सत शर्मा से मिला। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि वह उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे और मसले का हल निकालने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed