फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जश्न मनाकर किया नए साल का स्वागत,

जश्न मनाकर किया नए साल का स्वागत,

Mon, 01 Jan 2018 09:07 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
जश्न मनाकर किया नए साल का स्वागत,
न्यू ईयर - फोटो : self
कठुआ। गुजरे साल (2017) की यादों में डूबकर और नए साल का जश्न मनाते युवाओं की टोलियां रविवार की शाम से ही शहर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिली। शाम ढलने के साथ ही युवाओं ने शहर में डीजे और ढोल की थाप पर नाच का जश्न मनाया। अधिकतर युवा रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा लेते हुए नया साल मनाने के लिए पहले से ही विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर गए हैं। इस बार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है और ऐसे में युवा खुश भी हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए वह पहाड़ी इलाकों की ओर जा चुके हैं। देर रात तक शहर के चौक चौराहों पर युवाओं ने ढोल और डीजे की थान पर नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

हर किसी की नए साल से नई उम्मीदें हैं और इसके साथ ही उन्होंने नए संकल्प भी किए। नववर्ष के आगमन से पूर्व ही शहर और सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने विभिन्न जगह नाकेबंदी कर आने जाने वाले लोगों की जांच की। वहीं सीमावर्ती इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। सीमा पर बीएसएफ जहां पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखेे हुए है। वहीं सीमा से आने वाले सभी रूटों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है। शहर के साथ संपर्क मार्गों पर भी पहरा बढ़ाया गया है। पुलिस के जवान वाहनों को रोककर उसकी जांच करते नजर आए। जैसे ही रात के 12 बजे विभिन्न इलाकों में जबरदस्त आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अटल सेतु और रंजीत सागर झील में पहुंची युवाओं की टोलियां
बसोहली। नव वर्ष का जश्न मनाने युवाओं की टोलियां रविवार सुबह से ही कसबे के विभिन्न इलाकों में घूमती नजर आईं। पंजाब, हिमाचल व अन्य राज्यों से आए युवा बसोहली के अटल सेतु व रंजीत सागर झील के साथ लगते पुरथु इलाके में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। रविवार की छुट्टी का युवाओं ने पूरा लाभ उठाया। सर्द मौसम होने के बावजूद बाहरी राज्यों से आई टोलियां सुबह से लेकर देर शाम तक ढोल की थाप पर जमकर थिरकतीनजर आईं। वहीं, कुछ युवा हिमाचली गानों पर भी नाचते नजर आए। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा चाक चौबंद रही। दोपहर बाद अटल सेतु पर वाहनों की भारी भीड़ रही। इसके चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। पलाही के साथ लगते पर्यटक स्थल पुरथु में भी नव वर्ष का जश्न मनाने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। यहां छोटे, बड़े सभी डीजे की धुन पर जमकर थिरके, नाच गाने का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सब डिवीजन बसोहली के सभी इलाकों में युवाओं ने रात के 12 बजते ही आतिशबाजी कर नव वर्ष का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



पिकनिक मनाने गए युवा
महानपुर। कसबे के युवाओं में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ऐसे में साल के आखिरी दिन युवाओं ने पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थलों का रुख किया और वहां जमकर मस्ती की। वहां युवाओं ने डीजे और ढोल की थाप पर डांस भी किया और अपने दोस्तों को एडवांस में नए साल की बधाइयां भी दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed