{"_id":"5a43fc8b4f1c1bcf6d8b6862","slug":"15144051636-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। रंजीत सागर झील के किनारे बसे होने के बाद भी कसबे के लोगों को पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को कुएं के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। पांच दिन बाद भी जब पानी नहीं आया तो वार्ड चार व पांच के निवासियों ने पीएचई विभाग के कार्यालय पहुंचकर भड़ास निकाली। लोग जब पीएचई कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय में न तो जेई और न ही एईई मौजूद थे, जिसके चलते लोगों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया।
वेदप्रकाश फंदा, अंजू देवी, रजनी बलोत्रा, नीना देवी, नताशा, रेखा देवी आदि ने बताया कि पिछले पांच दिनों से वार्डवासियों को पानी की किल्लत के चलते कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पानी की किल्लत से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वार्ड के लोगों ने बताया कि उन्हें पेयजल प्राप्त करने हेतु कसबे के कुएं का रुख करना मजबूरी बन गया है। पिछले पांच दिनों से उक्त वार्ड में चल रही पेयजल समस्या के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, मगर सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिलते रहे। नागरिकों ने बताया कि बसोहली में रंजीत सागर झील जैसा बड़ा जलाशय होने के बाद कसबे के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि यदि सर्दी के मौसम में पानी की सप्लाई का यह हाल है तो गर्मी के मौसम में क्या हाल होगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके वार्ड में शीघ्र पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि अगर शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।