{"_id":"5a3182ed4f1c1bd0408bc9c8","slug":"15131943633-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक लोग दर्ज करवा सकेंगे समस्याएं,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक लोग दर्ज करवा सकेंगे समस्याएं,
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं को हल करने और उन्हें सुनने के लिए चलाए जा रहे ‘प्रयास’ कार्यक्रम का समय अगले बुधवार से बदल जाएगा। अब लोग सुबह 10:30 मिनट से 11:30 मिनट तक अपनी समस्याएं जिला उपायुक्त तक पहुंचा सकेंगे। सर्दियों के मद्देनजर समय में बदलाव किया गया है। जिला उपायुक्त ने इस बुधवार जिला के विभिन्न कोनों से कॉल कर रहे लोगों की समस्याओं को एक-एक कर फोन के माध्यम से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि ‘प्रयास’ दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए प्रशासन तक अपनी बात और समस्याएं पहुंचाने का अच्छा माध्यम है। इसमें लोगों की समस्याओं को तय समयावधि में हल करने की कोशिश की जा रही है। सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक लोगों के समस्याएं दर्ज करवाने का सिलसिला जारी रहा। बनी के दूरदराज भंडार से कॉल कर रहे व्यक्ति ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले छह महीने से न तो डाक्टर उपलब्ध हैं और न ही फार्मासिस्ट, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर बदर होना पड़ रहा। इलाके में भी भारी बर्फबारी हो चुकी है। वहीं मढ़ीन, कूटा, पलैल और कूटा से भी लोगों ने विभिन्न समस्याओं को जिला उपायुक्त के ध्यान में लाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।