फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   एक महीने से पेयजल समस्या, लोग परेशान

एक महीने से पेयजल समस्या, लोग परेशान

Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
एक महीने से पेयजल समस्या, लोग परेशान
हीरानगर।
विज्ञापन

हीरानगर के चड़वाल मोड़ में लोग पिछले एक माह से पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी केवल अपनी लाचारी बताकर टालमटोल कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो हाईवे जाम कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
स्थानीय रछपाल शर्मा, बनारसी दास, सुभाष शर्मा, कमलेश कुमारी आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या कोई नई बात नहीं है। साल में चंद महीने ही उन्हें पानी मिलता है, जबकि बिल समय पर आते हैं। पिछले एक माह से मोटर की खराबी के चलते लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जबकि विभाग की तरह से यहां पर पानी का टैंकर तक नहीं भेजा गया। उन्हाेंने कहा कि चंदवा ट्यूबवेल से यहां पानी सप्लाई किया जाता रहा है। पानी की परेशानी अधिक बढ़ जाने पर इस क्षेत्र को लाखों रुपयों की पाइपें लगाकर छन्न दित्तयाल ओवरहेड टैंक से भी जोड़ा गया है, लेकिन प्रभावशाली लोगों की दखलंदाजी के चलते इस टैंक से पिछले दो वर्षों में लोगों को पानी की एक बूंद तक नहीं मिली। विभागीय अधिकारी भी प्रभावशाली लोगों के सुर में सुर मिलाते हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अब यह जुल्म और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रभावशाली लोगों व उनसे मिले अधिकारियों को हाईवे पर चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन



-----बयान----
ट्यूबवेल की मोटर में खराबी के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल पर किसी भी मोटर के काम नहीं करने का कारण पाइपों में रेत का बढ़ना है। इसकी जानकारी कई बार आगे भी दी गई और सफाई करवाने की मांग भी की गई, लेकिन अभी तक कोई उपाय नहीं निकल पाया है। समस्या का समाधान करवाने का प्रयास जारी है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरदीप सिंह बाली, एईई मेकेनिकल, पीएचई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed