{"_id":"5a299bd54f1c1b8d698c04b7","slug":"15126764438-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह तक मांगें पूरी न होने पर दी कर्मचारियों ने बिजली बंद की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह तक मांगें पूरी न होने पर दी कर्मचारियों ने बिजली बंद की चेतावनी
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर।
जखैनी में पावर ग्रिड स्टेशन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में वीरवार को पीडीपी ट्रेड यूनियन सहित अन्य यूनियनों ने जायज मांगों के समर्थन में विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने पंद्रह दिसंबर तक मांगें पूरी न होने पर बिजली सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ग्रिड स्टेशन के कर्मचारियों का वेतन रोका हुआ है। जिस कारण तीन सौ कर्मचारी व उनके परिवार कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक एकाउंट हेड सीज किया गया है। जिस कारण कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई दिनों से कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनका वेतन नहीं दिया गया तो काम छोड़ हड़ताल पर जाने को भी मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौरान में बिना वेतन के परिवार का पालन पोषण करना कितना मुश्किल है, लेकिन न तो विभाग न ही सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान दे रही है। जिस कारण कर्मचारियों में विभाग व सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी व अन्य यूनियन के लोग उपस्थित थे।