फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रोष रैली व धार रोड बंद करके मजदूरों ने सरकार पर बोला हल्ला

रोष रैली व धार रोड बंद करके मजदूरों ने सरकार पर बोला हल्ला

Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
रोष रैली व धार रोड बंद करके मजदूरों ने सरकार पर बोला हल्ला
उधमपुर। श्रम विभाग की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को जिले के मजदूरों ने एकजुट होकर एमएच चौक से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाल कर और डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड को बंद करके सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि सरकार की तरफ से घोषणाएं तो बहुत हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। इसके भाजपा के दोनों विधायकों ने भी मजदूरों के लिए कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मजदूर दस्तकार यूनियन के जिला अध्यक्ष दर्शन कुमार के नेतृत्व में रोष रैली एमएच से निकली और टाउन हाल चौक, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक से होकर डीसी कार्यालय पहुंची, जहां सभी ने धार रोड को बंद करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन शुरू होते ही धार रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान दर्शन कुमार ने बताया कि लेबर कार्ड बनाने के बाद मजदूरों को बच्चों की शिक्षा के लिए स्कालशिप, बेटी की शादी के लिए राशि, घायल होने पर मुआवजा, मौत के बाद मजदूर के परिवार को राशि के रूप में मुआवजा व अन्य कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। लेकिन इस वर्ष किसी भी मजदूर को किसी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई है। जबकि हर रोज श्रम विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। स्कालरशिप न मिलने के कारण कई मजदूरों के बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। इसके अलावा मजदूरों को अपनी बेटियों की शादियों के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। कई वर्षों से सरकार से मजदूरों के लिए मजदूर सराय बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। मजदूरों को बीपीएल राशन कार्ड की भी सुविधा नहीं मिल रही है। केंद्र व राज्य सरकार विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि देश का मजदूर परेशान और असहाय है और सरकार इनके लिए कुछ नहीं कर रही है। भाजपा के विधायकों से भी मजदूरों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन दोनों ने मजदूरों को पूरी तरह से निराश किया है। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो जिले के मजदूर आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। धार रोड बंद करने की सूचना मिलने के बाद एसएचओ जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को शांत करवा कर धार से हटाकर प्रदर्शन बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed