फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बदहाल मार्ग पर बढ़ रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष

बदहाल मार्ग पर बढ़ रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष

Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
बदहाल मार्ग पर बढ़ रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष
उधमपुर। कई वर्षों से बदहाल पड़े पंचैरी-लांदर मार्ग पर दिन प्रतिदिन बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं के विरोध में बुधवार को लांदर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इन दुर्घटनाओं में कई ग्रामीणों ने अपनी जान गवा दी है और पीडब्ल्यूडी ने अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोपहर के समय पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र कुमार, दीना नाथ व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से पंचैरी-लांदर मार्ग पूरी तरह से बदहाल है और कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। अब हालात यह बनने लगे हैं कि आए दिन इस मार्ग पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और लोग अपनी जान गवा रहे हैं। कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन ग्रामीणों को झूठे आश्वासनों के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। आए दिन प्रशासन की तरफ से जनता दरबार लगाकर परेशानियों को सुना जाता है और डीसी को भी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई गई है। अब परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और ग्रामीण लोगों को दुर्घटनाओं में जान गवाते हुए नहीं देख सकते हैं, इसलिए मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई तो शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed