फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   एसडीएम के खिलाफ व पक्ष में प्रदर्शन

एसडीएम के खिलाफ व पक्ष में प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ व पक्ष में प्रदर्शन

विज्ञापन
आरएस पुरा।
आरएस पुरा के एसडीएम को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने एसडीएम व उनके कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम का समर्थन करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
पैंथर पार्टी के नेता शाम लाल गोरखा के नेतृत्व में बुधवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम नरेश शर्मा कार्यालय पहुंचे और उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे। गोरखा ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां पक्षपात किया जा रहा है। लोगाें की अनदेखी करने के साथ स्टेट सब्जेक्ट नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष ने एसडीएम के समर्थन में प्रदर्शन किया और कहा कि पैंथर नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। जो अफसर पूरी लगन व मेहनत से यहां की अवाम की सेवा कर रहा है उसे वे टिकने नहीं देना चाहते हैं। दरअसल ऐसे ही नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जबसे एसडीएम ने यहां का चार्ज संभाला है तभी से कई लोगों के स्टेट सब्जेक्ट बनाकर देने के लिए उपजिले की कई नियाबतों में शिविर लगाकर यह लोगों को मुहैया कराए गए हैं। पैंथर नेता प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का विरोध-प्रदर्शन कर शांति पूर्ण माहौल खराब करने में लगे हैं। अगर उन्हें कोई शियाकत थी वो जिलाधीश जम्मू, डिवकॉम, राज्य सचिव की जानकारी में लाते। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह व चेयरमैन हर्षदेव सिंह व प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटिया को अवगत करवाते। एसडीएम का समर्थन करने वालों में आरएस पुरा बजार एसोसिएशन प्रधान सचिन चोपड़ा, कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह, पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा, सदर बजार उपप्रधान सन्नी महाजन, कामरेड स्वरूप सिंह, जोगिंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

उधर एसडीएम नरेश शर्मा ने शाम गोरखा से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उनके कार्यालय में नियुक्त कर्मी के खिलाफ कोई शिकायत थी तो वह उनसे मिलकर पहले अवगत कराते। अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो इस तरह का हंगामा करने की जरूरत पड़ती है। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed