फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   इस्तेमाल न होने वाली जमीन लौटाए सेना : महबूबा

इस्तेमाल न होने वाली जमीन लौटाए सेना : महबूबा

Mon, 13 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
इस्तेमाल न होने वाली जमीन लौटाए सेना : महबूबा
श्रीनगर। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष रविवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत की उस जमीन को लौटाने की बात रखी, जिसे सेना इस्तेमाल नहीं कर रही है। इसके अलावा अनंतनाग हाई ग्राउंड जमीन मालिकों के किराये का मुद्दा भी उठाया। इसके लिए उन्होंने सेना द्वारा उपयोग की जा रही जमीन के किराये में संशोधन तथा किराया भुगतान में तेजी लाने का दबाव बनाया। रक्षा मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठने का भरोसा दिया। सीतारमण रविवार को पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान की कार्यकारी परिषद की बैठक में शामिल हुईं। इसके बाद दोनों के बीच हुई बैठक में रक्षा संबंधी कई मुद्दों पर बात हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अनंतनाग हाई ग्राउंड के भूमि मालिकों, जिनकी जमीन सेना इस्तेमाल कर रही है, के किराया संशोधन और भुगतान के मामलों को तेज करने के लिए कहा। उन्होंने सेना की ओर से उपयोग में नहीं लाई जा रही भूमि जल्द से जल्द वापस करने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा। रक्षा मंत्री ने हाई ग्राउंड के भूमि मालिकों के किराया भुगतान और संशोधन के मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इसमें देरी और परेशानी पर खेद जताते हुए कहा कि इतने वर्षों से इन भूमि मालिकों को किराये पर भुगतान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ पहली बैठक में भी इस मुद्दे के प्रति ध्यान खींचा गया था। अनंतनाग हाई ग्राउंड के जमीन मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी रक्षा मंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह किराये के भुगतान और संशोधन में तेजी लाने के साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि उनको देय राशि तत्काल जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed