फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, किसा प्रदर्शन

बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, किसा प्रदर्शन

Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, किसा प्रदर्शन
उधमपुर। खस्ताहाल सड़क की मरम्मत नहीं करवाए जाने से गुस्साए सलमेड़ी के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पैंथर्स पार्टी के युवा उपप्रधान तिरंतर सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सप्लाई मोड़ से सलमेड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते की खस्ताहाल से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से सड़क की बदहाली पर प्रदर्शनकारियों ने सलमेड़ी सड़क को लगभग एक घंटे तक बंद रखा। उन्होंने विधायक, पीडब्ल्यूडी और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद सड़क पर तारकोल नहीं डाला गया है। सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार सड़क की खराब हालत के चलते हादसे भी हो चुके हैं। अकसर इस सड़क पर वाहन अनियंत्रित भी हो जाते हैं। प्रदर्शन का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि रविवार को छुट्टी के चलते डीसी से मुलाकात नहीं हो सकती। इसलिए सोमवार को डीसी से मिल कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन पर प्रदर्शन बंद हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अजय, यश, कृष्ण सिंह, आरिफ चंदेल सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed