फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी

प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी

Thu, 11 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी
मीरां साहिब।
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को रोक कर पिस्तौल दिखाकर आतंकित किया और रंगदारी न दिए जाने पर जाने से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ममका गांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ मोती प्रापर्टी डीलर हैं। उनका बिश्नाह में कार्यालय है। सोमवार को वह कार्यालय बंद कर कार से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच कोटली मिया फत्ता गांव के पास नकाबपोश चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनमें से एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि अगर दो दिन के भीतर पांच लाख रुपये उन्हें दिए गए तो वह उन्हें जान से मार देंगे। डरे सहमे देवेंद्र सिंह ने उन्हें दो दिन के भीतर पांच लाख रुपये देने के लिए कहा और वहां से भाग निकले। गांव में पहुंच उन्होंने इस वारदात के बारे में परिवार व पड़ोसियाें को बताया। उन्होंने मंगलवार सुबह मीरां साहिब पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया इन चाराें ने मुंह ढकरखे थे। पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाले की आवाज को उन्होंने पहचान लिया है। उसका नाम रघुवीर सिंह उर्फ दाना है वह चौरली बिश्नाह का रहने वाला है। अन्य तीन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रघुवीर सिंह उर्फ दाना व तीन अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed