{"_id":"59f5b2cd4f1c1b6a678b8320","slug":"youth-died-after-he-accidentaly-falls-from-3rd-floor-of-a-building-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में होर्डिंग हटाने गए युवक की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में होर्डिंग हटाने गए युवक की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक राजू एरवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के अंधेरे में एक बिल्डिंग से होर्डिंग हटाने गए युवक की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोटा के तलवंडी इलाके की है जहां एक तीन मंजिला इमारत से होर्डिंग हटाने गए एक शख्स की नीचे गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज सवेरे एक निजी विज्ञापन कंपनी के ठेकेदार के द्वारा होर्डिंग हटाए जा रहे थे। ठेकेदार के पास काम करने वाले युवक राजू ऐरवाल सुबह के 4 बजे ही अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में तीन मंजिला इमारत से होर्डिंग हटाने चला गया। होर्डिंग की एंगल हटाने के दौरान उसका पैर फिसला और वो नीचे आ गिरा। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

संडे खराब ना जाए इसलिए रात में निपटा लेना चाहता था काम
डेमो इमेज
हादसे में जान गंवाने वाला युवक राजू केबल नगर इलाके का रहने वाला था, मृतक के साथी अजय कुमार चंदेल ने बताया कि राजू संडे की छुट्टी मनाने के चक्कर में रात में उठकर होर्डिंग हटाने गया और साथ में हमें भी लेकर गया था। बाद में काम करते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो नीचे आ गिरा।